उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी में कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Haldwani :- महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को सेवा कार्य के माध्यम से मनाया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने आश्रय सेवा समिति दमवाढूंगा में जाकर बुजुर्गों और निराश्रियों को फल वितरित किए।

महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की और कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में देश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की युवा सोच देश के युवाओं को एक नया विजन देने में कामयाब होगी।

इस अवसर पर आश्रय सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश डिमरी, कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आनंद, राजीव गांधी पंचायत प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष चंदन भाकुनी, युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री शंकर कोहली और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। वृद्धाश्रम में भगवती देवी, जानकी संवर, रेखा देवी, पुष्पा देवी, उमा आदि ने फल वितरण कार्यक्रम में भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles