उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

Dehradun:-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड आगमन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

देहरादून – भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की।

इस अवसर पर कई वरिष्ठ राजनेता और अधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और डॉ. धन सिंह रावत शामिल थे। प्रशासनिक स्तर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह समेत कई आला अधिकारी भी मौजूद थे।

नागरिक और सुरक्षा एजेंसियों ने राष्ट्रपति के दौरे के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उनके उत्तराखंड प्रवास के दौरान कई आधिकारिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। राष्ट्रपति का यह दौरा उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles