उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ाने पर किसान मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र नेगी ने किया सीएम धामी को धन्यवाद, जल्द होगा संगठन का नया गठन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने प्रेस वार्ता कर गन्ना किसानों के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के फैसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि धामी सरकार किसानों के हित में ऐतिहासिक और प्रभावी फैसले ले रही है।

नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान मोर्चा लगातार किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझ रहा है, और उसी क्रम में किसानों की प्रमुख समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया गया है, जिन पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही किसान मोर्चा के जिला और मंडल स्तर पर नए गठन किए जाएंगे, जिसमें खेती-किसानी से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles