उत्तराखण्डकालढूंगीक्राइम

Kaladhungi:-ऑपरेशन ‘प्रहार’ में कालाढूंगी पुलिस का बड़ा एक्शन, स्मैक तस्कर और शातिर चोर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

कालाढूंगी। जनपद नैनीताल में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कालाढूंगी पुलिस को दो अहम सफलताएँ हाथ लगी हैं। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर और एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी का माल एवं अवैध नशा बरामद किया है।

पहले मामले में दिनांक 08 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कालाढूंगी-नैनीताल रोड स्थित सुमन आनंद गेस्ट हाउस के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आदित्य श्रीधर काण्डपाल पुत्र मोहन चन्द्र काण्डपाल निवासी थाना तल्लीताल, जनपद नैनीताल, उम्र 26 वर्ष बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.61 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत एफआईआर संख्या 49/2026 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी, उपनिरीक्षक बलवीर चन्द्र, कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह राणा तथा कांस्टेबल मनोज द्विवेदी शामिल रहे।

वहीं दूसरे मामले में दिनांक 07 मई 2026 को वार्ड नंबर 01 कालाढूंगी निवासी गंगाराम द्वारा घर से नगदी और मोबाइल चोरी होने की शिकायत थाना कालाढूंगी में दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एफआईआर संख्या 47/2026 धारा 305(A) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपी की पहचान की। पतारसी और सुरागरसी के बाद पुलिस ने राजेन्द्र सिंह राणा पुत्र भीम सिंह राणा निवासी डाक बंगला कालाढूंगी को कोटाबाग रोड वन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की ₹800 नगदी और एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और नशा तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं तथा वह पहले भी जेल जा चुका है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी, अपर उपनिरीक्षक लेखराज सिंह, कांस्टेबल अमनदीप सिंह, कांस्टेबल किशन नाथ तथा कांस्टेबल तेजपाल सिंह शामिल रहे।

नैनीताल पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles