उत्तराखण्डज़रा हटके

Uttarakhand:-LUCC घोटाले के पीड़ितों ने किया सीएम आवास कूच, ठगी गई पूंजी की वापसी की उठाई मांग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

उत्तराखंड – लंबे समय से न्याय की गुहार लगा रहे LUCC घोटाले के पीड़ितों ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर सरकार से अपनी मांगों को दोहराया। आरोप है कि इस घोटाले में हजारों निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई। कंपनी ने दोगुना रिटर्न का लालच देकर लोगों से पैसा जमा कराया और अचानक कार्यालय बंद कर फरार हो गई।

LUCC घोटाले के पीड़ितों ने किया सीएम आवास कूच

गौरतलब है कि अप्रैल माह में भी पीड़ित महिलाएं सीएम आवास कूच कर चुकी हैं, जहां उन्होंने SIT जांच की मांग उठाई थी। फिलहाल मामले की जांच CBI कर रही है। अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी जमा पूंजी लौटाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

मानसिक तनाव के चलते कई लोगों की मौत

पीड़ितों का कहना है कि वह लंबे इंतजार और मानसिक तनाव के चलते कई लोग अब तक डिप्रेशन के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि कई और पीड़ित इसी हालत में जी रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। LUCC पीड़ितों का कहना है कि यह केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक और मानवीय त्रासदी भी बन चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles