उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

Nainital:- धारी ब्लॉक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा,अनियंत्रित मैक्स खाई में गिरी, दो की मौत—चार घायल

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल – धारी ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब हल्द्वानी से दूदूली की ओर जा रहा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 अप्रैल 2026 को डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना मुक्तेश्वर से प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई हरिराम पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

बताया जा रहा है कि मैक्स वाहन संख्या UK04TA1446 में कुल छह लोग सवार थे। दूदूली के समीप अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और 108 एम्बुलेंस के जरिए सीएचसी पदमपुरी भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों—एक महिला और एक पुरुष—को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान लता देवी (40) पत्नी दिनेश चन्द्र और हरीश चन्द्र बेलवाल के रूप में हुई है।

घायलों में दिनेश चन्द्र (48), चालक कमल शर्मा (23), नेहा बेलवाल (17) और सुभाष बेलवाल (13) शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है।

पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

  1. पुलिस की अपील

नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, गति सीमा का पालन करें और ओवरलोडिंग से बचें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles