उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में रामनगर पुलिस ने सुलझाई दो सनसनीखेज हत्याएं,तीन आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल – एसएसपी डॉ. मन्जूनाथ टी.सी. के निर्देश पर नैनीताल पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जनपद में हुई बड़ी घटनाओं का जल्द खुलासा करने के लिए सभी थानों को सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में रामनगर पुलिस ने दो अलग–अलग हत्याओं की गुत्थी सुलझाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में की गई।

पहला मामला : पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

दिनांक 11 नवंबर 2025 को हरकिशन, जिला बिजनौर की सुनीता देवी ने कोतवाली रामनगर में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनकी पोती प्रीति की उसके पति अक्षय कुमार ने गला दबाकर हत्या कर दी।

शिकायत के आधार पर एफआईआर संख्या 399/25 दर्ज की गई। पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी कर अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अवैध संबंधों के विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

अक्षय कुमार पुत्र भुवन चन्द्र, निवासी काशीपुर (उधम सिंह नगर)

पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार

कां. महेन्द्र प्रसाद

उ.नि. धर्मेन्द्र कुमार

कां. शुभम शर्मा

दूसरा मामला : जमीनी विवाद में पिता की हत्या, दो बेटे गिरफ्तार

13 नवंबर 2025 को फौजी कॉलोनी रामनगर के रियाज ने तहरीर दी कि 12 नवंबर की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पिता सलीम की सिर पर वार कर हत्या कर दी।

मामले में एफआईआर संख्या 401/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने तथ्य जुटाए और पता चला कि घटना में मृतक के परिवार के ही दो सदस्य शामिल हैं।

पुलिस ने नईम और नाजिम, दोनों पुत्र शेर अली, निवासी महेशपुर (मुरादाबाद) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि जमीनी विवाद के चलते उन्होंने घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया।

पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार

व.उ.नि. मौ. यूनुस

व.उ.नि. महेन्द्र प्रसाद

उ.नि. तारा राणा

उ.नि. सोमेन्द्र सिंह

एचसी तालिब हुसैन

कां. महबूब आलम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles