उत्तराखण्ड

Exclucive:-हल्द्वानी से टनकपुर की ओर जा रही बस में अचानक लगी आग,आग लगने से सवारियों में मचा हड़कंप..

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी से टनकपुर की ओर जा रही रोडवेज की बस UK07PA2934 चोरगलिया रोड रेलवे क्रासिंग के पास एक बड़ी दुर्घटना टल गयी। आपको बता दे की दोपहर करीब 1 बजकर चालीस मिनट के आसपास हल्द्वानी से टनकपुर जा रही एक रोडवेज की बस में आग लग गयी। बता दें कि बस यात्रियों से भरी हुई थी जिसमें महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल थे। बस में आग लगने से जहां एक तरफ लोगों में अफरा तफरी मच गयी तो वहीँ दूसरी तरफ कुछ यात्री आक्रोशित होकर बस के कंडक्टर से बदसलूकी भी करते दिखाई दिए। गनीमत ये रही कि रेलवे क्रासिंग पार करने से पहले ही बस में आग लगी और सभी यात्रियों को आनन् फानन में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। देखिये ख से खबर के कैमरे में कैद हुई ये एक्सक्लूसिव वीडियो

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles